Rekha Jhunjhunwala Portfolio- रेखा झुनझुनवाला के इस फैसले के पीछे शेयर का कमजोर प्रदर्शन एक अहम वजह माना जा रहा है. पिछले एक साल में जहां बीएसई सेंसेक्स ने 6.5% की बढ़त दिखाई है, वहीं इंडियन होटल्स का शेयर 17% तक टूट गया है.
रेखा झुनझुनवाला के इस फैसले के पीछे शेयर का कमजोर प्रदर्शन एक अहम वजह माना जा रहा है. पिछले एक साल में जहां बीएसई सेंसेक्स ने 6.5% की बढ़त दिखाई है, वहीं इंडियन होटल्स का शेयर 17% तक टूट गया है. पिछले छह महीनों और इस साल की शुरुआत (YTD) से भी यह स्टॉक गिरावट के दौर से गुजर रहा है. बाजार बेंचमार्क के मुकाबले लगातार पिछड़ने के कारण बड़े निवेशकों ने शायद इसमें से पूंजी निकालकर दूसरे बेहतर विकल्पों में लगाने का फैसला किया है.
टाटा ग्रुप भरोसा बरकरार
रेखा झुनझुनवाला ने भले ही इंडियन होटल्स के शेयर बेचे हों, लेकिन टाटा ग्रुप के प्रति उनका आकर्षण अभी भी बना हुआ है. उनके पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स (CV और PV), टाटा कम्युनिकेशंस और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियां ब भी शामिल हैं. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार, रेखा अपनी अपनी अधिकांश अन्य होल्डिंग्स को बरकरार रखे हुए हैं. आमतौर पर बड़े निवेशक मुनाफावसूली या घाटा कम करने के उद्देश्य से चुनिंदा शेयरों में अपनी होल्डिंग कम करते हैं, जिसे ‘री-जिग’ कहा जाता है.
लॉन्ग टर्म में दिया है मल्टीबैगर रिटर्न?
कमजोर शॉर्ट-टर्म प्रदर्शन के बावजूद, इंडियन होटल्स का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है. लंबे समय के निवेशकों के लिए यह एक ‘मल्टीबैगर’ साबित हुआ है. पिछले पांच वर्षों में इसने 443% और दस वर्षों में 550% का भारी-भरकम रिटर्न दिया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.