Bccl Share Price : भारत कोकिंग कोल (BCCL) शेयरों ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की है. बीसीसीएल आईपीआई में निवेशकों ने भी जमकर पैसा लगाया था और यह ओवरऑल 143.85 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इस इश्यू ने पैसा लगाने वालों को भी निराश नहीं किया है.
ख़बरें फटाफट
शुरुआती उछाल के बाद शेयरों में कुछ मुनाफावसूली भी देखी गई है.
नई दिल्ली. भारत कोकिंग कोल (BCCL) के शेयरों ने शेयर बाजार में धांसू एंट्री की है. BSE पर यह शेयर ₹45.21 पर तो एनएसई पर 45.00 पर लिस्ट हुआ है. इस तरह आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग के वक्त निवेशकों को लगभग 96% का लिस्टिंग गेन मिला, यानी निवेशकों का पैसा करीब-करीब दोगुना हो गया. भारत कोकिंग कोल के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹23 प्रति शेयर था.