बीएमसी चुनाव की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार बदं है. चुनाव की वजह से स्टॉक मार्केट बंद होने से जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ नाराज है और उन्होंने इस छुट्टी को गैर-जरूरी बताया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कामथ ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार अंतरराष्ट्रीय बाजारों से गहरे जुड़े हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब हमारे एक्सचेंज ग्लोबल लिंक रखते हैं तो उन्हें महज एक स्थानीय नगर निगम चुनाव के लिए बंद कर देना समझदारी भरा फैसला नहीं है. उनके अनुसार, यह दर्शाता है कि नीति निर्माताओं में इस तरह के फैसलों के ‘दूसरे स्तर के प्रभावों’ (Second-order effects) को समझने की कमी है.
चार्ली मुंगेर का नाम ले कसा तंज
नितिन कामथ ने दिग्गज निवेशक चार्ली मुंगेर के प्रसिद्ध कथन, “मुझे प्रोत्साहन (Incentive) दिखाइए, मैं आपको परिणाम दिखा दूंगा”, का उल्लेख करते हुए कहा कि यह छुट्टी इसलिए बरकरार है क्योंकि इसे रोकने के लिए किसी के पास कोई ठोस कारण या दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक हम इस तरह की छोटी वजहों से वित्तीय संस्थानों को बंद करते रहेंगे तब तक वैश्विक निवेशकों के बीच एक गंभीर अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान बनाने में हमें संघर्ष करना पड़ेगा.
Indian stock exchanges are closed today for Mumbai’s municipal elections.
The fact that our exchanges, which have international linkages, are shut down for a local municipal election shows poor planning and a serious lack of appreciation for second-order effects.
As Munger…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.