कंपनी ने Q3 FY26 में रिकॉर्ड 1,334 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 61 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दिखाता है. बीएसई के अनुसार, कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग EBITDA भी सालाना आधार पर तीन गुना बढ़कर 732 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 31 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी पहुंच गया.
लिस्टिंग और ट्रेडिंग में रिकॉर्ड गतिविधि
Q3 FY26 के दौरान बीएसई ने मेन बोर्ड और एसएमई प्लेटफॉर्म पर कुल 99 नई इक्विटी लिस्टिंग्स का स्वागत किया, जिनसे कुल 97,657 करोड़ रुपये जुटाए गए. इसके अलावा, एक्सचेंज ने 772 करोड़ इक्विटी डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स का ट्रेड रिकॉर्ड किया, जिससे 784 करोड़ रुपये का मजबूत रेवेन्यू जनरेट हुआ.
सीईओ ने क्या कहा
बीएसई के एमडी और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति (Sundararaman Ramamurthy) ने कहा कि Q3 में मजबूत प्रदर्शन कंपनी के प्लेटफॉर्म की ताकत और बाजार के भरोसे को दिखाता है. उन्होंने कहा कि एसएमई लिस्टिंग, इंडेक्स डेरिवेटिव्स और म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म StAR MF की सफलता के साथ बीएसई अपने सभी बिजनेस में इनोवेशन को तेज कर रहा है और आगे भी टेक्नोलॉजी और मार्केट डेवलपमेंट पर फोकस रहेगा.
कैपिटल मार्केट में मजबूत पकड़
FY26 में बीएसई के फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए कंपनियों ने इक्विटी, डेट, बॉन्ड, कमर्शियल पेपर और म्यूचुअल फंड के जरिए कुल 22.4 लाख करोड़ रुपये जुटाए. Q3 FY26 सबसे मजबूत तिमाहियों में से एक रहा, जिसमें 39 कंपनियों ने रिकॉर्ड 95,272 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे बीएसई के कैपिटल रेजिंग इकोसिस्टम की मजबूती और बाजार की गहराई सामने आई.
SME प्लेटफॉर्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म ने 1 फरवरी 2026 को अपनी 700वीं लिस्टिंग पूरी की. खास बात यह रही कि आखिरी 100 लिस्टिंग्स सिर्फ 179 दिनों में हुईं, जो अब तक की सबसे तेज रफ्तार है. बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कंपनियों ने कुल 14,735 करोड़ रुपये जुटाए हैं और उनका संयुक्त मार्केट कैप 1.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी मजबूती
ट्रेडिंग सेगमेंट में बीएसई ने मजबूत गति बनाए रखी. Q3 FY26 में कैश मार्केट वॉल्यूम 7,645 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंडेक्स डेरिवेटिव्स में औसत दैनिक प्रीमियम टर्नओवर रिकॉर्ड 19,459 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसे सेंसेक्स इंडेक्स में लगातार बढ़ती गतिविधि से सपोर्ट मिला.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.