एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹60 बढ़कर ₹913 हो गई. गैस की बढ़ती कीमतों और कमी की खबरों के बीच लोग अब इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक स्टोव और अन्य गैस-फ्री कुकिंग विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों को फायदा मिल रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह LPG की समस्या लंबी खिंची तो इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर शिफ्ट और इंडक्शन कुकटॉप के शेयर्स में और तेजी देखने को मिल सकती है.
ऐसे में इससे लोग इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक स्टोव और गैस-फ्री कुकिंग ऑप्शन की तरफ रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों को मिल रहा है.
इन 5 कंपनियों के शेयर्स में जोरदार तेजी
TTK Prestige के शेयर आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. NSE पर यह स्टॉक 14.55% की बढ़त के साथ 555 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. शेयर 499 रुपये पर खुला और दिन में 495 रुपये का लो बनाया. कंपनी इंडक्शन कुकटॉप, प्रेशर कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक किचन प्रोडक्ट्स में मजबूत है, जिसकी मांग LPG महंगे होने से अचानक बढ़ गई है.
Stove Kraft के शेयर भी 7.62% ऊपर 523 रुपये पर पहुंचे. यह NSE पर 491 रुपये पर खुला और लो भी 491 रुपये रहा. कंपनी Pigeon ब्रांड के इंडक्शन और गैस स्टोव बनाती है, लेकिन अब इंडक्शन सेल्स में तेज उछाल आया है, जिससे निवेशक उत्साहित हैं.
Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर 3% की तेजी के साथ 625 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. स्टॉक 610 रुपये पर खुला, 629 रुपये का हाई बनाया और लो 609 रुपये रहा. यह कंपनी भी इंडक्शन कुकटॉप और टेबलटॉप स्टोव में अच्छी पकड़ रखती है, और LPG संकट से डिमांड बढ़ने का फायदा उठा रही है. Bajaj Electricals के शेयर 2% ऊपर NSE पर 385 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. यह सुबह 385 रुपये पर ही खुला. कंपनी इलेक्ट्रिक कुकवेयर और अप्लायंस में मजबूत है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं की शिफ्ट इसका सपोर्ट कर रही है. Havells India के शेयर भी 2% की बढ़त के साथ 1,389 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. यह 1,363 रुपये पर खुला और दिन में 1,404 रुपये का हाई बनाया. Havells के इंडक्शन कुकटॉप और अन्य इलेक्ट्रिकल किचन प्रोडक्ट्स की डिमांड में इजाफा निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहा है.
क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?
पिछले 24 घंटे में इंडस्क्शन स्टोव की मांग क्विक कॉमर्स पर 10 गुना और ई-कॉमर्स पर 20 गुना तक बढ़ गई है और विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह LPG की समस्या लंबी खिंची तो इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर शिफ्ट और तेज होगी, जिससे TTK Prestige, Stove Kraft, Butterfly Gandhimathi जैसी कंपनियों के शेयरों में और मजबूत तेजी आ सकती है, क्योंकि इनकी इंडक्शन प्रोडक्ट्स की डिमांड पहले से ही आसमान छू रही है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.