Bokaro Ketan Kishore Das Story: बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित गम्हरिया गांव के रहने वाले 11वीं के छात्र केतन किशोर दास को नीति आयोग की ओर से विशेष न्योता मिला है. केतन 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे. स्कूल के एटीएल लैब में किए गए उनके यूनिक इनोवेशन ने उन्हें यह राष्ट्रीय गौरव दिलाया है. केतन को गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होने का मौका मिलेगा.
धनबाद के कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 11वीं के छात्र केतन किशोर ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में कई शानदार और यूनिक इनोवेशन किए हैं. उनके इसी हुनर और रचनात्मकता को देखते हुए नीति आयोग ने उन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुना है. केतन के साथ उनके स्कूल के प्राचार्य एन.एन.श्रीवास्तव, एटीएल इंचार्ज बालकिशोर सिंह और नौवीं कक्षा के छात्र यतन वीर भी दिल्ली जाएंगे.
PM मोदी और शिक्षा मंत्री के साथ खास कार्यक्रम
केतन का दिल्ली दौरा काफी व्यस्त और ऐतिहासिक रहने वाला है. 24 जनवरी को केतन और अन्य चयनित छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. वे प्रधानमंत्री को नए अटल टिंकरिंग लैब को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव और अनुभव देंगे. 25 जनवरी को केतन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और शिक्षा जगत के भविष्य पर बात करेंगे. 26 जनवरी को सभी चयनित प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस समारोह के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का अवसर मिलेगा.
केतन के पिता अजय कुमार दास जो बिजली विभाग में कार्यरत हैं. अपने बेटे की उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल हमारे परिवार का नहीं, बल्कि पूरे बोकारो जिले का है. मुझे उम्मीद है कि केतन इसी तरह मेहनत कर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा. स्कूल प्रबंधन ने भी इसे विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.