हालिया घटना की बात करें तो Mercury EV-Tech Limited ने 15 दिसंबर 2025 को वडोदरा में अपनी 39वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित की. इस बैठक में शेयरधारकों ने FY25 से जुड़े अहम कारोबारी फैसलों पर चर्चा की और पांच प्रमुख प्रपोजल को मंजूरी दी. इनमें FY25 के ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को अपनाना, डायरेक्टर दर्शनकुमार शाह की दोबारा नियुक्ति, और रिया शर्मा को नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करना शामिल है.
सीक्रेटेरियल ऑडिटर नियुक्त करने पर मिली मंजूरी
शेयरधारकों ने SJV & Associates को सीक्रेटेरियल ऑडिटर नियुक्त करने को भी मंजूरी दी और बोर्ड को उन संस्थाओं को लोन या सिक्योरिटी देने का अधिकार दिया, जिनमें डायरेक्टर्स की रुचि हो सकती है. बैठक के दौरान कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जयेश रायचंदभाई ठक्कर ने कंपनी के परफॉर्मेंस, ऑडिट से जुड़े मुद्दों और रणनीतिक नजरिए पर शेयरधारकों को संबोधित किया, जिसके बाद सवाल-जवाब का सेशन हुआ. रिमोट ई-वोटिंग 12 से 14 दिसंबर के बीच कराई गई थी, जबकि AGM स्पेस पर बैलेट वोटिंग भी हुई.
Mercury Ev-Tech के Q2 रिजल्ट्स कैसे रहे?
Mercury Ev-Tech के Q2 रिजल्ट्स (FY26) की बात करें तो कंपनी का वित्तीय परफॉर्मेंस मजबूत रहा है. Q2FY26 में नेट सेल्स 51% बढ़कर ₹34.01 करोड़ हो गई, जबकि नेट प्रॉफिट 35% बढ़कर ₹1.72 करोड़ रहा, जो Q1FY26 की तुलना में बेहतर है. वहीं, FY26 की पहली छमाही में कंपनी की नेट सेल्स 142% उछलकर ₹56.58 करोड़ पहुंच गई और नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर ₹2.99 करोड़ रहा, जो कंपनी के बढ़ते स्केल और बेहतर लाभप्रदता की ओर इशारा करता है.
ईयर-ऑन-ईयर आधार पर देखें तो Q2FY26 में Mercury EV-Tech का नेट प्रॉफिट 15.7% बढ़कर ₹1.84 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹1.59 करोड़ था. वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी तेज उछाल देखने को मिला, जो सितंबर तिमाही में 75% से ज्यादा बढ़कर ₹34 करोड़ पहुंच गया.
1986 में स्थापित Mercury EV-Tech इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करती है. कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक बस के निर्माण और ट्रेडिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रिक विंटेज कार और गोल्फ कार्ट जैसे खास सेगमेंट में भी मौजूद है. इसके अलावा, कंपनी हॉस्पिटैलिटी और इंडस्ट्रियल सेगमेंट के लिए कस्टमाइज्ड ईवी सॉल्यूशंस भी उपलब्ध कराती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.