निफ्टी टॉप गेनर्स में आज वेदांता सबसे आगे नजर आ रहा है. वेदांता का शेयर 5 प्रतिशत चढ़कर 732.35 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा SAIL, हिंदुस्तान जिंक, हिंद कॉपर के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं. इसके अलावा Jindal copper, हिंडाल्को के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है. ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि क्या ये शेयर खरीदने चाहिए या नहीं?
ब्रोकरेज की राय
आपको बता दें कि बोफा सिक्योरिटीज ने वेदांता पर रेटिंग न्यूट्रल से बाय कर दी और टारगेट प्राइस 480 से बढ़ाकर 840 रुपये कर दिया. ब्रोकरेज के अनुसार, एल्युमिनियम पर बुलिश व्यू, सिल्वर की अच्छी कीमतें, 6 प्रतिशत डिविडेंड यील्ड और कंपनी का डीलिवरेजिंग जो इंटर-कॉर्पोरेट लोन रिस्क कम करता है.
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी पर नोमुरा ने बाय रेटिंग दी है और टारगेट 1600 रुपये रखा है. एनएएलसीओ, सेल, टाटा स्टील और हिंदुस्तान जिंक भी 3 से 5 प्रतिशत तक ऊपर रहे. टाटा स्टील 3 प्रतिशत बढ़कर 216.35 रुपये पर, जेएसडब्ल्यू स्टील 2 प्रतिशत ऊपर 1278 रुपये पर और जिंदल स्टील 2 प्रतिशत बढ़कर 1258.50 रुपये पर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे.
Q3FY26 के रिजल्ट्स अच्छे आए जहां नॉन-फेरस कंपनियों में EBITDA मार्जिन सालाना 63 bps और तिमाही 116 bps बढ़ा. वजह ज्यादा कमोडिटी प्राइस, स्टेबल वॉल्यूम और बैकवर्ड इंटीग्रेशन. स्टील में भी मार्जिन रेजिलिएंट रहा क्योंकि एफिशिएंसी और प्रोडक्ट मिक्स बेहतर हुआ. सेफगार्ड ड्यूटी से स्टील प्राइस हाइक की उम्मीद है जिससे Q4FY26 में स्प्रेड बढ़ सकता है. ग्लोबल में एल्युमिनियम की डिमांड पैकेजिंग और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में मजबूत है खासकर अमेरिका और यूरोप में. 2025 में सप्लाई कंस्ट्रेंट रही और 2026 में डिमांड ग्रोथ से वोलेटिलिटी के बावजूद अच्छा आउटलुक है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स भी पॉजिटिव हैं. CLSA ने स्टील कंपनियों में वैल्युएशन रीरेटिंग जारी बताया. जेएसडब्ल्यू स्टील(JSW Steel) की रेटिंग अंडरपरफॉर्म से होल्ड कर दी और टारगेट 1200 रुपये रखा. जिंदल स्टील होल्ड 1375 रुपये टारगेट. मैक्वेरी ने फेरस शेयर्स पर पॉजिटिव कहा और जेएसडब्ल्यू को टॉप पिक बताया. सिटी ने वेदांता को आकर्षक वैल्युएशन 5.5x EV/EBITDA पर बताया और 15 प्रतिशत अपसाइड की संभावना जताई. सिस्टेमेटिक्स और एक्सिस सिक्योरिटीज ने भी वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदाल्को पर ग्रोथ की बात कही.
लॉन्ग टर्म में अच्छा आउटलुक
ये तेजी अच्छी दिख रही है लेकिन बाजार में रिस्क हमेशा रहता है. कमोडिटी प्राइस, ग्लोबल डिमांड, महंगाई और पॉलिसी चेंजेस से असर पड़ सकता है. मनीकंट्रोल के एक्सपर्ट्स का कहना है कि लॉन्ग टर्म में अच्छा आउटलुक है लेकिन शॉर्ट टर्म में वोलेटिलिटी हो सकती है. निवेश से पहले अपनी रिसर्च करो या फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लो. स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना जोखिम भरा है और पिछले परफॉर्मेंस से फ्यूचर गारंटी नहीं मिलती. मेटल सेक्टर में अभी मोमेंटम है लेकिन सतर्क रहना जरूरी है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.