भारतीय IT सेक्टर की हालत 2026 में कमजोर बनी हुई है. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 16 प्रतिशत तक गिर चुका है, जिसकी बड़ी वजह AI डिसरप्शन, ग्लोबल क्लाइंट्स की बजट कटौती और अमेरिका में स्लोडाउन है. जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक क्लाइंट्स पुराने IT कॉन्ट्रैक्ट्स में 20 से 30 प्रतिशत तक कम भुगतान कर रहे हैं, जिससे सेक्टर में डिफ्लेशन और मार्जिन प्रेशर बढ़ रहा है. हालांकि नोमुरा जैसी ब्रोकरेज का मानना है कि यह सिर्फ ट्रांजिशन फेज है और AI इंप्लीमेंटेशन, डेटा मॉडर्नाइजेशन और नई डिजिटल सर्विसेज से 2027-28 के बाद ग्रोथ वापस आ सकती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.