बीते हफ्ते भारती एयरटे का मार्केट कैप 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया, जो शीर्ष कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट रही. एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 37,580.10 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 13,65,659.38 करोड़ रुपये पर आ गया.
रिलायंस और अन्य कंपनियों की स्थिति
सूची में शीर्ष स्थान पर कायम रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 34,846.12 करोड़ रुपये घटकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये रह गया. बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,316.41 करोड़ रुपये कम होकर 6,20,070.59 करोड़ रुपये पर आ गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को 18,180.89 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसका बाजार पूंजीकरण 9,53,872.59 करोड़ रुपये रह गया. एलआईसी की बाजार हैसियत 14,990.24 करोड़ रुपये घटकर 5,37,213.68 करोड़ रुपये पर आ गई. लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 13,714.85 करोड़ रुपये घटकर 5,88,837.39 करोड़ रुपये रह गया. भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 13,061.33 करोड़ रुपये घटकर 11,09,520.23 करोड़ रुपये रह गई. आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,360.03 करोड़ रुपये कम होकर 9,86,986.64 करोड़ रुपये पर आ गया.
केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त
इस गिरावट भरे सप्ताह में हिन्दुस्तान यूनिलीवर ही ऐसी कंपनी रही, जिसके बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. कंपनी का मूल्यांकन 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,393.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग
बाजार पूंजीकरण के आधार पर सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज कायम रही. इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.