निफ्टी के टॉप लूजर्स बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आयशर मोटर्स और एम एंडएम रहे, जबकि टॉप गेनर्स विप्रो, जियो फाइनेंशियल, कोल इंडिया, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स रहे.
शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? जानिए 4 बड़ी वजहें
1. मिडिल ईस्ट से मिले-जुले संकेत
मिडिल ईस्ट में चल रहे टेंशन को लेकर आ रहे विरोधाभासी संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए थे कि ईरान से जुड़ा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई. हालांकि बाद में ईरान की तरफ से संकेत मिला कि संघर्ष अभी जारी रहेगा और हमले भी जारी हैं. अमेरिका और इजरायल ने भी ईरान पर बड़े हमले किए हैं. साथ ही ईरान द्वारा हॉर्मूज स्ट्रेट में माइंस बिछाने की खबरें भी सामने आ रही हैं. इन विरोधाभासी खबरों से निवेशकों की बेचैनी बढ़ गई है.
2. FII की लगातार बिकवाली
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं. 10 मार्च को FIIs ने करीब 4,673 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. मार्च महीने में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से करीब 32,849 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है.
3. तेजी के बाद मुनाफावसूली
पिछले ट्रेडिंग सेशन में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी. निफ्टी करीब 24,261 और सेंसेक्स लगभग 78,206 के स्तर पर बंद हुआ था. इस तेजी के बाद कई निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में गिरावट देखने को मिली. सेक्टर स्तर पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में दबाव नजर आया.
4. इंडिया VIX में तेज उछाल
बाजार में घबराहट का संकेत देने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX आज 8 फीसदी से ज्यादा बढ़कर करीब 20.5 पर पहुंच गया. इंडिया VIX का बढ़ना इस बात का संकेत है कि निवेशकों को आने वाले समय में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव की आशंका है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.