शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ 11 मार्च को कारोबार बंद हुआ. सेंसेक्स 1342 अंक फिसलकर 76,863 पर बंद हुआ और निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर क्लोज हुआ. इतना ही नहीं, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. Dow Jones 289.24 अंक (0.61%) गिरकर 47,417.27 पर बंद हुआ. S&P 500 5.68 अंक (0.08%) टूटकर 6,775.80 पर आ गया, जबकि Nasdaq Composite 19.03 अंक (0.08%) बढ़कर 22,716.14 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई करीब 1% नीचे ट्रेड कर रहा है, जबकि कोस्पी और हैंग सेंग में लगभग 0.5% की गिरावट दर्ज की गई है.
निवेशकों का ध्यान अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर रहा. मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं. 11 मार्च को ट्रेडिंग के दौरान गिरावट बढ़ती हुई नजर आई, इसके चलते बेंचमार्क इंडेक्स 11 महीनों के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गए.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.