मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिका के बाजार में आज मंगलावर (3 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स 2.28% की गिरवाट के साथ 47,788 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट1.95% यानी 485 अंक गिरकर 22,305 के स्तर पर और SP 500 इंडेक्स 2.02% यानी 138 अंक गिरकर 6,742 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई शेयर बाजारों में आज मिला जुला कारोबार रहा कच्चे तेल की कीमत दो दिन में 15% चढ़ी ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 5% से ज्यादा चढ़कर 80.14 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कल इसमें 10% की तेजी आई थी। यानी, दो दिन में ये 15% से ज्यादा चढ़ चुका है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। इसका असर ग्लोबल मार्केट पर आगे भी देखने को मिल सकता है। कल सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 2 मार्च को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर बंद हुआ था। ये खबर भी पढ़ें… भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद; सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। न्यूज एजेंसी ANI ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर यह अपडेट सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिया है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.