Uttar Pradesh Gold Silver Rate : यूपी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें कम होती नहीं दिख रही हैं. लखनऊ में आज सोना 3520 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. वाराणसी और मेरठ में भी तेजी आई है. काशी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. लखनऊ में सोने की कीमत 1,65,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुकी है. मेरठ में सोना 1,65,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी भी पीछे नहीं है. यूपी में चांदी 3,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई. 25 जनवरी को इसकी कीमत 3,35,000 रुपये किलो थी.
22 कैरेट कितना महंगा
सोमवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर बड़ी तेजी देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 3050 रुपये बढ़कर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 25 जनवरी को इसका भाव 1,45,550 रुपये था. बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसका भाव 2490 रुपये उछलकर 1,21,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है.
बाजार में सन्नाटा
सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में फिर तेजी आई है. 5,000 रुपये प्रति किलो बढ़कर चांदी अब 3,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 25 जनवरी को इसकी कीमत 3,35,000 रुपये प्रति किलो थी. लोकल 18 से बात करते हुए वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल बताते हैं कि सोने-चांदी की कीमतें हर दिन अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक कर रही हैं. आगे इसकी कीमतें कहां जाकर ठहरेंगी, इसका ठीक-ठीक अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल है. जब तक बाजार में स्थिरता नहीं आएगी, सन्नाटा पसरा रहेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.