मार्च में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं जैसे होली, गुड़ी पड़वा, रामनवमी और महावीर जयंती. इन त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे.इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा तो मार्च में कुल मिलाकर 18 दिन छुट्टियां रहेंगी.
ख़बरें फटाफट
वीकेंड और त्योहारों की वजह से मार्च, 2026 में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे.
नई दिल्ली. नया महीना यानी मार्च, 2026 आज से शुरू हो गया है. इस महीने अगर बैंक ब्रांच में जाकर कोई काम आपको भी निपटाना है तो जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार है. वीकेंड और त्योहारों की वजह से मार्च, 2026 में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. हर हफ्ते के रविवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होती है.
मार्च में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं जैसे होली, गुड़ी पड़वा, रामनवमी और महावीर जयंती. इन्हीं त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. यहां यह जान लेना जरूरी है कि हर राज्य में बैंक 18 दिन बंद नहीं रहेंगे. त्योहार के चलते हो सकता है कि एक राज्य में छुट्टी हो तो दूसरे में नहीं भी हो. इसलिए ये जानने के लिए की आपके शहर में किस-किस तारीख को बैंक बंद, आपको गौर से आरबीआई की बैंक हॉलीडे लिस्ट देखनी चाहिए.
मार्च में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
1 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
2 मार्च: होलिका दहन (कुछ जगहों जैसे UP में)
3-4 मार्च: होली/धुलंडी (कई राज्यों में 3 या 4 मार्च पर, जैसे दिल्ली, मुंबई, UP, महाराष्ट्र आदि में बंद)
8 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
13 मार्च: चापचर कुट (मिजोरम में)
14 मार्च: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
15 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
17 मार्च: शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर में)
19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/नवरात्रि शुरुआत (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि कई राज्यों में)
20-21 मार्च: ईद-उल-फितर (रमजान ईद, पूरे देश में या कई राज्यों में)
22 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
26 मार्च: राम नवमी (कई राज्यों में)
27 मार्च: राम नवमी के बाद (कुछ राज्यों में)
28 मार्च: चौथा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)