Gold Prices: सोने की कीमतों में हाल ही में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. MCX पर सोना कुछ ही दिनों पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई. इस अचानक आई गिरावट ने निवेशकों के मन में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है अब सोने में निवेश करना फायदे का सौदा होगा या नुकसान का? दरअसल, सोने की कीमतें कई वैश्विक कारणों से प्रभावित होती हैं. अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, डॉलर की मजबूती, और फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन को लेकर अटकलों ने हाल के दिनों में सोने पर दबाव बनाया है. जब ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना होती है, तो निवेशक सोने से पैसा निकालकर ब्याज देने वाले विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे सोने की कीमत गिरती है. इस वीडियो में जानें कि अब आपको सोने में निवेश करना चाहिए या नहीं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.