इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 23 फरवरी के 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 27 फरवरी को सोना 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया यानी एक हफ्ते में 877 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई. बीच में सोने की कीमतों में गिरावट भी आई, लेकिन हफ्ते के आखिरी दिन फिर मजबूती दिखी. वहीं, 23 फरवरी के 2,64,075 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 27 फरवरी को चांदी 2,66,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई यानी 2,625 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई. चांदी में हफ्ते के दौरान ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन अंत में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुई.
बीते एक हफ्ते में कितना बदला सोने का रेट (999 प्योरिटी)
27 फरवरी, 2026 – 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम
26 फरवरी, 2026 – 1,58,022 रुपये प्रति 10 ग्राम
25 फरवरी, 2026 – 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 फरवरी, 2026 – 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम
23 फरवरी, 2026 – 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट (999 प्योरिटी)
27 फरवरी, 2026 – 2,66,700 रुपये प्रति किलोग्राम
26 फरवरी, 2026 – 2,60,667 रुपये प्रति किलोग्राम
25 फरवरी, 2026 – 2,65,417 रुपये प्रति किलोग्राम
24 फरवरी, 2026 – 2,62,912 रुपये प्रति किलोग्राम
23 फरवरी, 2026 – 2,64,075 रुपये प्रति किलोग्राम
IBJA की ओर से जारी दरें देशभर में सर्वमान्य
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होती है.
मोबाइल पर जानें गोल्ड का रेट
बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. एसएमएस के जरिए सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.