PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि भारत सरकार मार्च तक 500 रुपये के नोट बंद करने वाली है. लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है.
PIB ने वायरल दावे को फर्जी बताया.
PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि सरकार मार्च तक 500 रुपये के नोट बंद करने जा रही है. इस दावे से लोगों में भ्रम और चिंता फैलने लगी, लेकिन केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इसकी जांच की और सच्चाई सामने लाई है.
पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, 500 रुपये के नोट को बंद करने को लेकर केंद्र सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है यानी सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह दावा पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में साफ कहा है कि इस तरह की भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें. 500 रुपये के नोट पूरी तरह वैध हैं और उनका चलन पहले की तरह जारी है. सरकार की ओर से नोटबंदी या 500 रुपये के नोट को बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है.
A claim is being made in a social media post that the Government of India plans to ban ₹500 notes.#PIBFactCheck
✅ No such announcement has been made by the Central Government.