Budget 2026 Gold Silver Prices: बजट पेश होने से ठीक पहले सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिली है. 1 फरवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,240 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,78,000 प्रति किलो पर दर्ज किया गया. निवेशक और ट्रेडर बजट से पहले प्रॉफिट बुकिंग और बाजार की अनिश्चितता के कारण सतर्क नजर आए.
ख़बरें फटाफट
Budget 2026 Gold Rate: बजट पेश होने से ठीक पहले सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिली है. 1 फरवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,240 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,78,000 प्रति किलो पर दर्ज किया गया. निवेशक और ट्रेडर बजट से पहले प्रॉफिट बुकिंग और बाजार की अनिश्चितता के कारण सतर्क नजर आए.
पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुओं में भारी गिरावट आई है. 30 जनवरी को सोना ₹1,80,000+ से गिरकर ₹1,55,000 के आसपास आ गया, जबकि चांदी में ₹50,000 प्रति किलो तक की कमी देखी गई. इसका मुख्य कारण डॉलर की मजबूती, वैश्विक एक्सचेंजों में मार्जिन बढ़ना और प्रॉफिट बुकिंग रही.